पेट साफ करने के घरेलू उपाय

जब व्यक्ति को मल त्याग करने में कठिनाई होती है या हफ्ते में 2–3 बार से कम शौच होता है, तो इसे कब्ज कहा जाता है। इसमें मल सख्त हो जाता है और पेट पूरी तरह साफ नहीं होता।

हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज न खाने से पेट सही से साफ नहीं होता।

पानी की कमी से मल सख्त हो जाता है।

ज्यादा तला-भुना, जंक फूड, फास्ट फूड खाने से कब्ज होती है।

व्यायाम न करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

ज्यादा सोचने और तनाव लेने से भी पेट की समस्या होती है।

सुबह उठते ही 1–2 गिलास गुनगुना पानी पीने से आंतें सक्रिय होती हैं और पेट आसानी से साफ होता है।

सुबह गुनगुने पानी में नींबू + शहद मिलाकर पिएं।

3. घी और गर्म दूध

रात में सोने से पहले 1 चम्मच देसी घी गर्म दूध में मिलाकर पिएं।

4. अंजीर का सेवन

रात में 2 सूखी अंजीर पानी में भिगो दें और सुबह खाएं।

5. नियमित व्यायाम

सुबह 30 मिनट टहलना, योग या प्राणायाम करें।

निष्कर्ष :-

अंत में यही कहा जा सकता है कि पेट साफ रहना अच्छे स्वास्थ्य की नींव है। अगर पेट ठीक रहेगा तो शरीर खुद-ब-खुद स्वस्थ रहेगा। घरेलू उपाय अपनाकर, सही खान-पान और नियमित दिनचर्या के साथ आप बिना किसी दवा के कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इन उपायों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में शामिल करके न केवल पेट साफ रखा जा सकता है, बल्कि भविष्य में होने वाली कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top