आज के समय में पेट साफ न होना (कब्ज) एक बहुत आम समस्या बन चुकी है। गलत खान-पान, भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, कम पानी पीना और फाइबर की कमी के कारण ज्यादातर लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं। सुबह पेट साफ न होने से दिनभर बेचैनी, गैस, सिरदर्द और आलस बना रहता है।
कब्ज क्या है ?
जब व्यक्ति को मल त्याग करने में कठिनाई होती है या हफ्ते में 2–3 बार से कम शौच होता है, तो इसे कब्ज कहा जाता है। इसमें मल सख्त हो जाता है और पेट पूरी तरह साफ नहीं होता।
पेट साफ न होने के मुख्य कारण :-
1. फाइबर की कमी
हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज न खाने से पेट सही से साफ नहीं होता।
2. कम पानी पीना
पानी की कमी से मल सख्त हो जाता है।
3. गलत खान-पान
ज्यादा तला-भुना, जंक फूड, फास्ट फूड खाने से कब्ज होती है।
4. शारीरिक गतिविधि की कमी
व्यायाम न करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।
5. तनाव और चिंता
ज्यादा सोचने और तनाव लेने से भी पेट की समस्या होती है।
पेट साफ करने के घरेलू उपाय :-
1. गुनगुना पानी पीना
सुबह उठते ही 1–2 गिलास गुनगुना पानी पीने से आंतें सक्रिय होती हैं और पेट आसानी से साफ होता है।

2. नींबू और शहद
सुबह गुनगुने पानी में नींबू + शहद मिलाकर पिएं।

3. घी और गर्म दूध
रात में सोने से पहले 1 चम्मच देसी घी गर्म दूध में मिलाकर पिएं।

4. अंजीर का सेवन
रात में 2 सूखी अंजीर पानी में भिगो दें और सुबह खाएं।

5. नियमित व्यायाम
सुबह 30 मिनट टहलना, योग या प्राणायाम करें।

